35.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

Record: भारत की अनुभवी घड़सवार श्रुति वोरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की

नई दिल्ली: भारत की अनुभवी घड़सवार श्रुति वोरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। श्रुति थ्री स्टार ग्रां प्री प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय राइडर (घुड़सवार) बन गई हैं। भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोलकाता की रहने वाली श्रुति ने ड्रेसेज विश्व चैंपियनशिप (2022) और एशियाई खेलों (2010, 2014) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

श्रुति ने सात से नौ जून तक स्लोवेनिया के लिपिका में आयोजित सीडीआई-3 प्रतियोगिता में 67.761 अंक हासिल किए। भारतीय खिलाड़ी मोलदोवा की तातियाना एंटोनेंको (आचेन) से आगे रहीं जिन्होंने 66.522 अंक हासिल किए। ऑस्ट्रिया की जूलियन जेरिच (क्वार्टर गर्ल) ने 66.087 अंकों के साथ शीर्ष तीन में जगह बनाई। श्रुति ने ग्रां प्री स्पेशल में भी सराहनीय प्रदर्शन किया जो इसी स्थान पर एक साथ आयोजित की गई। वह 66.085 अंकों के साथ एंटोनेंको के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

श्रुति ने कहा, मैं परिणाम से बेहद खुश हूं। मैंने कड़ी मेहनत की है और जीत वाकई संतोषजनक है। यह जीत ओलंपिक वर्ष में मिली है और यही इसे महत्वपूर्ण बनाता है। यह तथ्य कि मैं देश की पहली राइडर हूं जिसने थ्री स्टार प्रतियोगिता जीती है, इसे एक विशेष उपलब्धि बनाता है। मैं अपने देश के लिए सम्मान लाने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles