ITF Triathlon : खेल अकादमी की दुर्विशा पवार ने जीता स्वर्ण पदक

0

भोपाल। 15 से 16 जून 2024 तक Mini Orange ITF Triathlon Sub-Junior, Junior and Senior National Championship का आयोजन हैदराबाद में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आज आयोजित मुकाबले में अकादमी की खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 1 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित 2 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। हैदराबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में अकादमी की खिलाड़ी दुर्विशा पवार ने जूनियर गल्र्स स्पर्धा में 0:31:21 समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुये 01 स्वर्ण पदक अर्जित किया। द्वितीय स्थान पर गुजरात की हनी जलावदिया ने 0:10:47 समय लेकर रजत पदक और तृतीय स्थान पर तमिलनाडु की कीर्थी एस ने 0:11:09 का समय तय कर कांस्य पदक अपने नाम किया। अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ी प्रशिक्षक मनोज झा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है। पदक विजेता खिलाडिय़ों को खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here