टीम अरेरा ने एलजीसीए से मैत्री क्रिकेट श्रृंखला जीती

0

भोपाल: आज एलजीसीए इंदौर से श्रृंखला का आखिरी मैच टीम अरेरा ने 107 से जीत कर श्रृंखला 2-1 से जीती।

अरेरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर्स में 5 wkts खोकर 225 रन बनाए। अर्जुन शुक्ला ने 104 रुद्र तेनगुरिया ने 23 नाबाद, दिशांत पाटीदार ने 26 रन,युवराज सिंह बुंदेला ने 24 बनाए। समीर मांजे ने 2 अरेंदम मिश्रा और हिमांशु सोनेर ने 1-1 विकेट्स लिए। 1 रन आउट हुआ।

जवाब में टीम अरेरा ने एलजीसीए को 31ओवर्स में 118 पर ऑल आउट कर। रुद्र तेनगुरिया ने 3 विराज चतुर्वेदी ने 2, आदित्य श्रीधर, इरन वीर सिंह, शानवी मंडलोई और नमस्ते शर्मा ने 1-1 विकेट्स लिए 2 रन आउट हुए। एलजीसीए की ओर से नवेली ने 30 समीर मांजे ने 16 रन बनाए। अर्जुन शुक्ला मैन आफ द मैच हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here