Chhattisgarh Cricket Premier League-24: रायपुर राइनोज बना पहला चैंपियन

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2024 का पहला चैंपियन रायपुर राइनोज बना। उसने फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स को 8 विकेट से पराजित किया।चैंपियन रायपुर टीम को चमचमाती ट्रॉफी और नगद पुरस्कारों से नवाजा गया।

फाइनल मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में रायपुर राइनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया। रायपुर राइनोज़ ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण चुना।पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलासपुर बुल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।बिलासपुर बुल्स की ओर से अभिजीत ताह ने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। उनके साथ अनुराग साहू ने 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाए।रायपुर राइनोज के आशीष चौहान ने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। मयंक यादव ने अपने 4 ओवर में 38 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। Bilaspur bullsलक्ष्य का पीछा करते हुए रायपुर राइनोज ने 16.1 ओवर में 157 रन का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।,रायपुर राइनोज़ की ओर से अनुज तिवारी ने 65* रन और हर्ष शर्मा ने नाबाद 57* रनों का योगदान दिया | बिलासपुर बुल्स की ओर से मोहम्मद इरफान और रुद्र प्रताप ने 1-1 विकेट लिया।

मैच के दौरान यह अतिथि उपस्थित थे

मैंच के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव , खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री (वर्तमान विधायक बिलासपुर), गुरु खुशवंत साहब विधायक आरंग विधानसभा, छत्तीसगढ़ संघ के पदाधिकारी बलदेव भाटिया (पूर्व अध्यक्ष), जतिन साह,विजय शाह, मुकुल तिवारी, प्रमोद शर्मा ,हरी गुंडलापल्ली एव समस्त गणमान्य पदाधिकारी,खिलाडी उपस्थिति थे।

फाइनल मैच के पुरस्कार

परफेक्ट कैच – अमनदीप खरे।

सर्वाधिक छक्के – अभिजीत ताह।

सुपर स्ट्राइकर – हर्ष शर्मा।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – अनुज तिवारी।

फास्टेस्ट फिफ्टी – शशांक चंद्राकर (17 गेंदों पर )।

नवुदित खिलाड़ी – आशीष डहरिया।

पर्पल कैप (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज) – आशीष चौहान।

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – आशुतोष सिंह।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – आशीष चौहान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here