BRICS GAME 2024: मध्यप्रदेश के बी-बाय ऐंटीक (अंकित )और कोच आरिफ भारतीय टीम में चयनित

0

भोपाल: ब्रिक्स गेम 2024 के अंतर्गत ब्रेकिंग प्रतियोगिता 22 और 23 जून 2024 को मास्को में आयोजित की जाना है। प्रतियोगिता के लिए 06 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है। चयनित खिलाड़ियों में मध्यप्रदेश के ब्रेकिंग खिलाड़ी बी-बाय ऐंटीक (अंकित कुशवाह) और प्रशिक्षक आरिफ शामिल हैं।

06 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है :-1.बी बॉय एंटीक (अंकित कुशवाह)2. बी बॉय फ्लाइंगमशीन (आरिफ)3. बी बॉय टॉरनेडो4. बी बॉय गिन्नी 5. बी बॉय शॉन 6. बी गर्ल बारब। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में ब्रेकिंग को बढावा देने के लिए खेल विभाग ने अथक प्रयास किये थे। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए यूएसए के प्रख्यात प्रशिक्षक श्री करीम को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया था। करीम ने अब तक 03 चरणों में करीम ने देश के विख्यात बी-बॉय आरिफ चौधरी के साथ प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षित किया था। प्रदेश में ब्रकिंग अकादमी कि स्थापना के लिए भी प्रस्ताव प्रचलन में है। भोपाल के बी-बॉय ऐंटीक (अंकित कुशवाह) का चयन ब्रिक्स गेम्स 2024 के लिए हुआ है। अंकित को विभाग ने प्रशिक्षित किया था। अंकित वर्तमान में रेल विभाग में सीनियर टी.टी. के पद पर भोपाल में कार्यरत हैं।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाले मुम्बई के प्रशिक्षक आरिफ चौधरी का भी चयन ब्रिक्स गेम्स 2024 के लिए हुआ है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि ब्रेकिंग 2024 पेरिस ओलम्पिक में शामिल है। अंकित और आरिफ के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here