Gautam Gambhir कोच की रेस में नहीं, भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच का भी इंटरव्यू हुआ

0

नई दिल्ली: टीम इंडिया को जल्द ही राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी मिलने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नए कोच की तलाश में लगा हुआ है। इसकी प्रक्रिया आखिरी चरण में हैं और उम्मीद है कि अगले 48 घंटे में कोई बड़ी घोषणा होगी। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके कोच बनने की पूरी संभावना है। बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC)ने सोमवार (18 जून) को उनका इंटरव्यू भी लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केवल गौतम गंभीर कोच की रेस में नहीं है। भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन का भी इंटरव्यू हुआ। गंभीर की तरह रमन के साथ भी वर्चुअली मीटिंग हुई। उनका इंटरव्यू 40 मिनट तक चला। गंभीर की दावेदारी भले मजबूत हो, लेकिन रमन का जितनी देर इंटरव्यू हुआ उससे पता चलता है कि बोर्ड अन्य ऑप्शन पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार” गंभीर के बाद रमन का इंटरव्यू लिया गया। यह भी जूम पर था। उन्होंने भारतीय क्रिकेट पर अपने दृष्टिकोण और रोडमैप पर प्रेजेंटेशन भी दिया। इंटरव्यू करीब 40 मिनट तक चला। प्रेजेंटेशन देखने से पहले समिति ने कुछ सवाल पूछे।” बता दें कि 3 सदस्यीय कमेटी में अशोक मल्होत्रा अध्यक्ष हैं। दो अन्य सदस्य जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक हैं।

चेन्नई के रहने वाले डब्ल्यूवी रमन पूर्व भारतीय ओपनर हैं। उनका फर्स्ट क्लास करियल 1982 से 1999 के बीच चला। तमिलनाडु के लिए 7939 रन बनाए। उनका इंटरनेशनल करियर लंबा नहीं चला। दिसंबर 2018 में, रमन को रमेश पोवार की जगह पर भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया था। वह इंडिया ए के साथ भी काम कर चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोचिंग स्टाफ में रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here