संन्यास के बाद बोल्ट ने दो स्‍टार खिलाड़‍ियों के साथ बचपन की फोटो और भावुक पोस्ट शेयर किया

0

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टी20 वर्ल्ड कप अपनी आखिरी टी20I मैच खेलने के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कई तस्वीरें भी साझा की। इन तस्वीरों के जरिए ट्रेंट बोल्ट ने साथी खिलाड़ी केन विलियमसन और टिम साउदी के साथ मैदान पर बिताए यादगार पलों को याद किया। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड के खराब प्रदर्शन के बाद ट्रेंट बोल्ट ने संन्यास की घोषणा की। पापुआ न्यू गिनी के साथ आखिरी ग्रुप मैच खेलने बाद ट्रेंट बोल्ट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। बोल्ट ने अपने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। संन्यास के बाद बोल्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक मैसेज साझा किया है।

बोल्ट ने लिखा, समय कितनी जल्दी बीत जाता है! किसने सोचा था कि बचपन में जो खेल हम खेला करते थे वो हमें इतनी दूर ले आएगा। साथी खिलाड़ी केन विलियमसन और टिम साउदी के साथ कई यादगार लम्हें साझा करना शानदार रहा। इस पर टिम साउदी ने कमेंट करते हुए लिखा, यह सफर बहुत ही रोमांचक रहा भाई।

आखिरी मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने और टिम साउदी के साथ दोस्ती पर बातचीत की। बोल्ट ने कहा, टिम के साथ कई यादगार लम्हें बिताने का मौका मिला। गेंदबाजी में पार्टनरशिप करना बेहद शानदार रहा। टिम मैदान और मैदान के बाहर बहुत अच्छा दोस्त है। कुछ बेहतरीन यादों के साथ और एक उम्मीद के साथ विदा लेना चाहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here