South Asian Karate : खेल अकादमी के तीन खिलाड़ी एवं एक कोच का चयन

0

भोपाल: 15 से 20 जुलाई 2024 तक South Asian Karate Championship 2024 का आयोजन थिम्पू (भूटान) में किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खेल अकादमी की कराते खेल के 3 खिलाड़ी और 1 प्रशिक्षक भारतीय टीम में चयनित हुये हैं। भूटान में आयोजित इस प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट कराते अकादमी के खिलाड़ी धडक़न शाह कुमीते (-53 किग्रा), राजवीर सिंह कुमीते (-55 किग्रा), अनुज गोस्वामी कुमीते (-55 किग्रा) भारवर्ग और प्रशिक्षक दीपक सिंह नरवरिया भारतीय कराते टीम में चयनित किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि 8 से 12 मई 2024 तक देहरादून में आयोजित कैडेट जूनियर एवं अन्डर-21 सीनियर नेशनल कराते चैम्पियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश ओवर ऑल राष्ट्रीय चैम्पियन बना। इसी प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी धडक़न शाह, राजवीर सिंह और अनुज गोस्वामी द्वारा स्वर्ण पदक अर्जित करने पर तीनों खिलाडिय़ों को साउथ एशियन, कराते चैम्पियनशिप 2024 भूटान के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि संचालक खेल और युवा कल्याण के प्रयास से राज्य कराते अकादमी कोविड के उपरांत पुन: प्रारंभ हुई थी। हाल ही में कराते में मध्यप्रदेश राष्ट्रीय चैम्पियन भी बना। संचालक खेल रविकुमार गुप्ता ने खिलाडिय़ों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु तीनों खिलाड़ी 10 जुलाई 2024 को भोपाल से थिम्पू (भूटान) के लिए प्रस्थान करेंगे। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतियोगिता के लिए चयनित तीनों खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी। सभी तीनों खिलाड़ी अकादमी के प्रशिक्षक, हर्षित विश्वकर्मा और दीपक सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here