श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल आया भूचाल, पूर्व कप्‍तान ने सलाहकार कोच पद से तत्‍काल प्रभाव से इस्‍तीफा दे दिया

0

नई दिल्‍ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वानिंदु हसरंगा के नेतृत्‍व वाली श्रीलंकाई टीम टी20 वर्ल्‍ड कप के ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी। वह सुपर-8 राउंड में क्‍वालीफाई करने में कामयाब नहीं हुई।

श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल आ गया है। पूर्व कप्‍तान महेला जयवर्धने ने श्रीलंका के सलाहकार कोच पद से तत्‍काल प्रभाव से इस्‍तीफा दे दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को जयवर्धने के इस्‍तीफे की जानकारी दी।

श्रीलंका क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, ”जयवर्धने ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय टीम पारिस्थिति की तंत्र और उच्च-प्रदर्शन केंद्र की संरचना में महत्वपूर्ण बदलावों को लागू करने में मदद की। श्रीलंका क्रिकेट इस मौके को भुनाते हुए महेला जयवर्धने को भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं देता है और उन्‍हें कार्यकाल के दौरान दी गई सेवाओं के लिए धन्‍यवाद देता है।”

याद दिला दें कि 47 साल के महेला जयवर्धने ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलाहकार कोच का पद 2022 में संभाला था। यह कार्यकाल एक साल का था, लेकिन इसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here