19.6 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

IND vs SA: टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका के साथ, फाइनल मैच पर भी बारिश का साया, नहीं हुआ मैच तो कौन बनेगा विजेता?

नई दिल्ली: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम बिना कोई मैच गंवाए टी20 वर्ल्ड कर 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब खिताबी जीत के लिए टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका के साथ होगा। एडेन मार्करम की कप्तानी में प्रोटियाज टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंचे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस, में शनिवार को खेला जाएगा। शनिवार को बारबाडोस में किस तरह का मौसम होगा साथ ही फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है या नहीं या फिर मैच नहीं हो पाया तो किसे विजेता घोषित किया जाएगा। आइए इसके बारें में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

भारतीय टीम बारबाडोस में दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी तो वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी। शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में बारिश का अनुमान जताया जा रहा है जिससे मैच का मजा खराब हो सकता है। शनिवार को यानी 29 जून को मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बादल छाए रहने की उम्मीद है और बारिश के होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। हालांकि लगातार बारिश की बात नहीं कही गई है तो वहीं इस दौरान हवा चलने की भी संभावना रहेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला आधिकारिक रूप से शनिवार को खेला जाएगा, लेकिन अगर बारिश की वजह से मैच नहीं खेला गया तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। यानी मैच शनिवार को नहीं हो पाने की स्थिति में रविवार को खेला जाएगा। फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर रविवार को भी बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता है तो ये स्थिति दोनों टीमों के लिए अच्छी नहीं होगी।

बारबाडोस में शनिवार और रविवार दोनों ही दिन बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। वैसे अगर बारिश रुकती है और खेलने के लिए स्थिति अनुकूल होती है तो मैच तो होगा, लेकिन अगर फाइनल मुकाबला नहीं हुआ तो फिर भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों के संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। यानी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हो सकता है कि दो टीमें संयुक्त रूप से विजेता बने।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles