T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 29 जून को, जानें पिच रिपोर्ट

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 29 जून, शनिवार को केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन बारबाडोस में खेला जाएगा। अफ्रीका ने फाइनल का टिकट अफगानिस्तान को हराकर कटवाया था, जबकि भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा पहली होगा कि दो लगातार मैच जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में लगातार 8 मुकाबले जीते हैं तो वहीं, भारत ने लगातार सात मुकाबले अपने नाम किए है। भारत का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। बारबाडोस की पिच पर जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पिच रिपोर्ट
बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिलती है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को जहां उछाल के साथ गेंद को स्विंग कराने का भी मौका मिलता है। वहीं, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को भी इस पिच से मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन रहा है। मैच के दौरान टॉस अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

ओवल स्टेडियम पर खेले गए मैचों की बात करें तो यहां कुल 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 19 पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, 11 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत नसीब हुई है। दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। यहां, 172 रन हाईएस्ट रन चेज रहा है। ऐसे में दोनों ही टीमें एक बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here