31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ओलंपिक जा रही किरण पहल ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

पंचकूला: ओलंपिक जा रही हरियाणा की किरण पहल ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 50 . 92 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीत लिया। किरण ने 50.95 सेकंड का ओलंपिक क्वालिफाइंग मार्क दूसरी बार पार किया। हरियाणा की दीपांशी ने रजत और आंध्र प्रदेश की ज्योतिका श्री दंडा ने कांस्य पदक जीता। ज्योतिका भी पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की सदस्य है।

मध्यम दूरी के धावक परवाज खान ने 1500 मीटर में तीन मिनट 42.95 सेकंड के साथ स्वर्ण जीता। पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर में 10.32 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता। ओडिशा के अनिमेष कुजुर को रजत और असम के अमलान बोरगोहेन को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में कर्नाटक की एस एस स्नेहा विजयी रहीं। महिलाओं के 1500 मीटर वर्ग में के एम दीक्षा तीसरे स्थान पर रही, जबकि पश्चिम बंगाल की लिली दास ने जीत दर्ज की। दिल्ली की चंदा दूसरे स्थान पर रही। पुरूषों के 400 मीटर फाइनल में मोहम्मद अनस ने फोटो फिनिश में मुहम्मद अजमल को हराया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles