21.1 C
New Delhi
Saturday, March 1, 2025

Rahul Dravid ने अपने आखिरी कार्य दिवस पर विराट कोहली को सौंपी एक जिम्मेदारी, 3 व्हाइट Ticked Off और 1 Red To Go का क्या है मतलब

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। 29 जून का दिन भारतीय टीम के कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ का आखिरी दिन था। द्रविड़ ने अपने आखिरी कार्य दिवस पर विराट कोहली को एक जिम्मेदारी सौंपी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय ड्रेसिंग रूम का वीडियो शेयर किया है। इसमें कोहली से द्रविड़ कहते हैं, ” 3 व्हाइट Ticked Off एंज 1 Red To Go.Tick it.” 3 व्हाइट से उनका मतलब सीमित ओवरों की आईसीसी ट्रॉफी टी 20 वर्ल्ड कप, एकदिवसीय वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी से था, जिन्हें कोहली ने एक खिलाड़ी के रूप में जीता है। अब जो बचा है वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतना है।

भारत दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल हार चुका है। 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार मिली। 29 जून को वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से 35 साल के कोहली ने संन्यास ले लिया। वह कोच की बात पर मुस्कुराए। द्रविड़ ने अपनी बात दोहराई। हालांकि, उनके चेहरे पर गर्मजोशी भरी मुस्कान थी।

51 वर्षीय द्रविड़ को 2021 में भारत का कोच नियुक्त किया गया था। उन्होंने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के साथ अपना कार्यकाल समाप्त किया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता। इससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका में इसके पहले संस्करण में खिताब जीता था। वनडे प्रारूप में, भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से पहले 1983 और 2011 विश्व कप जीते। बधाई वीडियो में सूर्यकुमार यादव भी थे, जिन्होंने फाइनल में डेविड मिलर का एक शानदार कैच लपका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles