33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

Jasprit Bumrah की पत्नी ने उनके नाम वाले फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का किया पर्दाफाश

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने उनके नाम वाले फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का पर्दाफाश किया है। फर्जी अकाउंट संजना के नाम पर है और उनकी तस्वीरें शेयर कर रहा था। फर्जी अकाउंट पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीतने के बाद बुमराह और सजना की तस्वीरें शेयर की गईं थी। इस फर्जी अकाउंट पर एक्शन लेते हुए संजना गणेशन ने अकाउंट डिलीट करने को कहा है। साथ ही यह भी कहा कि अगर यूजर ऐसा नहीं करता है तो वह कानून का भी सहारा ले सकती हैं। संजना ने फर्जी अकाउंट पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट कर दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि यह उनके नाम से बना हुआ फर्जी अकाउंट है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना ने एक्स हैंडल पर लिखा, हैल्लो, यह चोरी की गई पहचान और चोरी की गई सामग्री है। मैंने आपके खाते की रिपोर्ट कर दी है, इसे हटा दें या मुझे कानूनी कार्रवाई करनी होगी।

बता दें कि संजना गणेशन आईसीसी की एक प्रेजेंटर हैं। संजना टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज में थी। भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर वह पति बुमराह के साथ खुशी मनाती हुई दिखाई दी थी। इस दौरान उनका बेटा भी था। जीत का जश्न मनाने की तस्वीरें उनके नाम के फर्जी अकाउंट पर शेयर की गई थीं। इसी पर संजना ने एक्शन लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles