Ravichandran Ashwin को धोनी ने ऐसी सलाह दी जिसे वह आज तक फॉलो कर रहे हैं, किया बड़ा खुलासा

0

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी को पता था कि उन्हें अपने खिलाड़ियों को कैसे यूज करना है और उनका बेस्ट कैसे निकलवाना है। यही कारण है कि युवा खिलाड़ी आज भी धोनी से सलाह लेते हैं। धोनी ने कई खिलाड़ियों के करियर बनाए और उनकी सलाह आज भी खिलाड़ियों के काम आती है।

रविचंद्रन अश्विन भी उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें धोनी ने ऐसी सलाह दी जिसे वह आज तक फॉलो कर रहे हैं। अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी। यहां से अश्विन का खेल लगातार निखरा और वह टीम इंडिया तक में आ गए। अश्विन ने अब बताया है कि धोनी की सालों पहले दी गई सलाह आज भी उनके काम आ रही है। अश्विन आज भी उनकी बात को फॉलो कर रहे हैं।

अश्विन ने रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि धोनी ने उनसे कहा था कि वह लगातार अपने खेल में नयापन लेकर आएं। अश्विन ने कहा, “वह हमेशा कहते थे, आपकी सबसे महान चीज और सबसे मजबूत चीज नई चीजों को खोजना है। इसलिए इसे किसी के लिए न बदलें। मैं उनसे दुबई में चेन्नई और दिल्ली के मैच के बाद मिला था। मैंने बैक स्पिन तैयार की थी। मेंने उनसे पूछा कि आपको कैसे पता चला। उन्होंने कहा था कि तुम हमेशा से ऐसे ही रहे हो, ये तुम्हारी ताकत है।

याद रखो, अपने वैरिएशंस पर काम करते रहो। मैं हैरान था, उन्होंने यही बात मुझसे 15 साल पहले कही थी।” इस इंटरव्यू में अश्विन ने बताया कि धोनी ने आईपीएल में उनका सही इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि धोनी ने उन्हें पावरप्ले में यूज किया और इसका अश्विन को फायदा भी हुआ। धोनी की कप्तानी में ही अश्विन ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और यहां भी धोनी ने उन्हें पावरप्ले में इस्तेमाल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here