IND-C vs PAK-C: इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता WCL का खिताब

0
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 60?

नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का खिताब इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीत लिया है। इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बैटिंग करते कुल 156 रन बनाए। टीम के लिए शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनकी वजह से ही टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। भारत के लिए मैच में अंबाती रायडू ने दमदार 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा यूसुफ पठान ने 30 रन और गुरकीरत सिंह ने 34 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही इंडिया चैंपियंस की टीम मैच जीतने में सफल रही है।

इंडिया चैंपियंस की टीम:

रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, गुरकीरत सिंह मान, पवन नेगी, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, नमन ओझा, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा।

पाकिस्तान चैंपियंस की टीम:

कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, सोहैब मकसूद, शोएब मलिक, यूनिस खान (कप्तान), शाहिद अफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, आमिर यामीन, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सोहेल खान, अब्दुल रज्जाक, तौफीक उमर, मोहम्मद हफीज, यासिर अराफात, सईद अजमल, उमर अकमल, तनवीर अहमद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here