31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

Paris Olympics: भारत ने ओलंपिक में जीते 35 मेडल, हॉकी में जीते सबसे ज्यादा मेडल, ऐसा है भारत का इतिहास

नई दिल्ली: 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक की शुरुआत होने वाली है। 206 देशों के एथलीट्स खेलों के सबसे बड़े मंच पर मेडल्स के लिए दावेदारी पेश करेंगे। भारत का भी 113 एथलीट्स का दल पेरिस जाएगा। ओलंपिक खेलों में भारत का इतिहास 124 साल पुराना है। उन्होंने 27 बार इन खेलों में हिस्सा लिया। भारत ने पहली बार साल 1900 में इन खेलों में हिस्सा लिया था। उस साल भी ओलंपिक खेलों का आयोजन पेरिस में ही हुआ था। 124 सालों में भारत ने इन खेलों में बहुत कुछ हासिल किया।

ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में हुई थी लेकिन भारत ने सबसे पहले 1900 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। 1900 में केवल एक ही खिलाड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था जिनका नाम नॉर्मन प्रिटकार्ड था। उन्होंने देश के लिए दो मेडल जीते हैं। प्रिटकार्ड ने 200 मीटर और 200 मीटर हर्डल्स में सिल्वर मेडल जीता था। इन मेडल्स को ओलंपिक एसोसिएशन के मुताबिक भारत के खाते में गिना जाता है जबकि वर्ल्ड एथलेटिक्स के मुताबिक यह मेडल्स ब्रिटेन के खाते में हैं। भारत को सबसे ज्यादा मेडल हॉकी में मिले हैं। भारत ने इस खेल में 12 मेडल जीते हैं। इन 12 मेडल्स में भारत ने 8 गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत को पहला मेडल 1928 के ओलंपिक में मिला था जब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं उन्होंने 41 साल के सूखे के बाद टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारत ने अब तक ओलंपिक में 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज समेत कुल 35 मेडल जीते हैं। यह 35 मेडल उन्होंने 8 अलग-अलग खेलों में जीते। भारत ने हॉकी में 12, शूटिंग में चार, एथलेटिक्स में तीन, रेसलिंग में सात, बैडमिंटन में तीन, वेटलिफ्टिंग में दो, बॉक्सिंग में तीन और टेनिस में एक मेडल जीता है।भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 टोक्यो ओलंपिक में किया। टोक्यो में भारत ने सात मेडल जीते। भारत को एथलेटिक्स में एक, वेटलिफ्टिंग में एक, हॉकी में एक, बॉक्सिंग में एक, बैडमिंटन में एक और रेसलिंग में दो मेडल जीते।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles