IPL में हो सकती है राहुल द्रविड़ की वापसी, जल्द ही हो सकती है घोषणा

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कार्यकाल समाप्त हो गया था। वह आगे भी कोच की भूमिका में दिख सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका में दिख सकते हैं। वह पहले भी आईपीएल टीमों की कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 51 साल के राहुल द्रविड़ को संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम के हेड कोच के तौर पर देखा जा सकता है। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ” राजस्थान रॉयल्स और राहुल द्रविड़ के बीच बातचीत चल रही है। जल्द ही इसे लेकर घोषणा होने वाली है।”

राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से काफी पुराना रिश्ता है। वह टीम के कप्तान रहने के साथ-साथ मेंटर भी रहे हैं। साल 2013 में द्रविड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम चैंपियंस लीग टी20 का फाइनल खेली थी। इसके अलावा आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची थी। इसके बाद 2014 और 2015 में टीम के मेंटर रहे। 2015 में टीम तीसरे नंबर पर रही थी। राहुल द्रविड़ 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के मेंटर थे। 2015 से द्रविड़ बीसीसीआई से भी जुड़े थे। वह इंडिया अंडर-19 और इंडिया ए टीम के हेड कोच रहे। इसके बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के हेड रहे। इसके बाद अक्टूबर 2021 में भारतीय टीम के कोच बने। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। फिर 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here