24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

MLC 2024: 20वें मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 6 विकेट से वॉशिंगटन फ्रीडम को हराया

नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2024 के 20वें मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 6 विकेट से वॉशिंगटन फ्रीडम को हरा दिया। बारिश के कारण ओवर्स में कटौती हुई। वॉशिंगटन फ्रीडम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की पारी की मदद से बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम ने 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनाए। बारिश के कारण ओवर्स में कटौती हुई और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 14 ओवर में 177 का टारगेट मिला। इसके उसने 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। हेड और स्मिथ के अर्धशतक पर जोश इंग्लिस की तूफानी पारी ने पानी फेर दिया। इंग्लिस ने 264.71 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह जैक फेजर मैकगर्क के आउट होने के बाद क्रीज पर आए। टीम का स्कोर 4.4 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन था। जीत के लिए 9.2 ओवर में 132 रन चाहिए थे।

इसके बाद इंग्लिस ने 17 गेंद पर 1 चौके और 6 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। संजय किष्णमूर्ति 42 गेंद पर 79 और हसन खान 11 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। फिन एलेन बगैर खाता खोले और मैकगर्क ने 18 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए एंड्रयू टाय ने 3 विकेट लिए। अकील होसैन ने 1 विकेट लिया। वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए ट्रेविस हेड ने 36 गेंद पर 56 और स्टीव स्मिथ ने 31 गेंद पर 56 रन बनाए। दोनों के बीच 9.4 ओवर में 101 रन की साझेदारी हुई। एंड्रिस गौस ने नाबाद 29 और मुख्तार अहमद ने नाबाद 9 रन बनाए। रचिन रविंद्र 16 रन बनाकर रन आउट हुए। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए कप्तान कोरी एंडरसन ने 2 विकेट लिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles