29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

फुटबॉल प्रशंसकों द्वारा क्रिकेटर्स के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट के कारण मैच हुआ रद्द

नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में फुटबॉल प्रशंसकों द्वारा क्रिकेटर्स के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के कारण एक क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। शनिवार 20 जुलाई 2024 को रोजबर्न पार्क में स्टीवर्ट के मेलविले क्रिकेट क्लब के खिलाफ मैच के दौरान उनके खिलाड़ियों को ‘लिंगवादी, समलैंगिकता विरोधी और नस्लवादी दुर्व्यवहार’ का सामना करना पड़ा।

यह घटना उस समय हुई जब रेंजर्स और मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रशंसक स्टेडियम की ओर बढ़ रहे थे। मरेफील्ड डीएएफएस ने यह भी दावा किया है कि दो क्रिकेट खिलाड़ियों पर हमला किया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। मरेफील्ड डीएएफएस ने इस संबंध में X (पूर्व में ट्विटर) पर सिलसिलेवार कई पोस्ट की। क्लब ने X पर लिखा, ‘आज मरेफील्ड स्टेडियम के बाहर रोजबर्न पार्क में स्टीवर्ट के मेलविले क्रिकेट क्लब के खिलाफ Sexist (लैंगिक भेदभाव), Homophobic (समलैंगिकता-विरोधी) और Racist Abuse (नस्लवादी दुर्व्यवहार) के कारण हमारी चौथी टीम को अपना खेल छोड़ना पड़ा, इस बात से हम बहुत दुखी हैं।’

एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा, ‘केवल इतना ही नहीं, खिलाड़ियों पर शारीरिक हमले के दो मामले भी हुए। उक्त दुर्व्यवहार के अपराधी मरेफील्ड स्टेडियम में एक दोस्ताना मैच खेल रहे फुटबॉल क्लब के प्रशंसक थे और पुलिस 50 गज की दूरी पर तैनात थी।’ पुलिस अधिकारियों की दो टुकड़ियों ने किसी भी घटना को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया। यही नहीं, खिलाड़ियों की ओर से मदद मांगने पर भी साफ इनकार कर दिया। यह अविश्वसनीय रूप से दुखद और निराशाजनक है कि हमें अब भी इस तरह के मामलों से निपटना पड़ रहा है।’ क्लब ने पुष्टि की है कि वे पुलिस स्कॉटलैंड और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपनी शिकायत का मसौदा तैयार कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

मरेफील्ड डीएएफएस ने अगली पोस्ट में लिखा, ‘हमने रोजबर्न पार्क को क्रिकेट के लिए एक स्वागत योग्य, सर्व-समावेशी स्थल बनाने के लिए अथक प्रयास किया है, लेकिन आज इसे अपूरणीय क्षति पहुंची है, खासकर जब वे लोग जो मदद कर सकते हैं, इनकार कर देते हैं।’ मरेफील्ड डीएएफएस के अध्यक्ष फिल येलैंड ने क्लब के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा कि फुटबॉल प्रशंसकों का व्यवहार ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles