Paris Olympics 2024: टेनिस स्टार एंडी मरे ने किया बड़ा एलान, टूर्नामेंट के बाद की संन्यास घोषणा

0

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में अब तीन दिन का समय बचा है। 26 जुलाई से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास की घोषणा की है। दो बार ओलंपिक पुरूष एकल चैम्पियन एंडी मरे ने मंगलवार को पुष्टि की कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह खेल से संन्यास लेंगे।

37 वर्षीय मरे ने एक्स पर लिखा, “अपने आखिरी टेनिस टूर्नामेंट के लिए पेरिस पहुंच गया हूं। पेरिस ओलंपिक में टेनिस स्पर्धा रोलां गैरो पर शनिवार से शुरू होंगी। मरे ने पहला स्वर्ण पदक 2012 लंदन ओलंपिक में ग्रासकोर्ट पर जीता था जिसमें उन्होंने रोजर फेडरर को तीन सेटों में हराया था । इसके बाद 2016 में रियो दि जिनेरियो में हार्डकोर्ट पर जुआन मार्टिन देल पोत्रो को हराकर खिताब जीता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here