34.2 C
New Delhi
Friday, May 2, 2025

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल से जुड़ी कुछ खास संख्या

नई दिल्ली: खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक खेल 26 जुलाई से पेरिस में शुरू होने वाले हैं। यह 33वां समर ओलंपिक हैं। टोक्यो ओलंपिक में सात मेडल जीतने वाला भारत इस बार भी एक बड़ा दल भेज रहा है। पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल से जुड़ी कुछ खास संख्या के बारे जानिए।

क्यों खास हैं यह संख्या
1 – एक ही ऐसा खिलाड़ी हो जो कि गोल्ड को डिफेंड करने जाएंगे। यह खिलाड़ी हैं जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा। भारत के ओलंपिक दल में अंतिम पंघाल इकलौते पुरुष रेसलर, मीराबाई चानू इकलौती वेटलिफ्टर, तूलिका मान इकलौती जूडो खिलाड़ी और अनुष अग्रवाल इकलौते घुड़सवार हैं।

2– इस बार दो ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि एक से ज्यादा इवेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पारुल चौधरी स्टेपलचेज 3000 मीटर और 5000 मीटर में हिस्सा लेंगी, वहीं मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर एयर पिस्टल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

3 – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु लगातार तीसरे ओलंपिक में मेडल जीतने उतरेगी। सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर और टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

5– भारतीय दल में पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीत चुके हैं। इसमें नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, बॉक्सर लवलिना बोरोगोहेन और पुरुष हॉकी टीम शामिल है।

14 – भारतीय दल में सबसे युवा खिलाड़ी धिनिधी देसिंघु हैं। 14 साल की देसिंघु स्वीमिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

16 – भारत पेरिस ओलंपिक में 16 खेलों के इवेंट्स में हिस्सा लेगा।

21 – भारत इस बार पेरिस ओलंपिक में अपना सबसे बड़ा ओलंपिक दल भेजने वाला है जिसमें 21 निशानेबाज शामिल है। यह पहला मौका है जब भारत शूटिंग के सभी इवेंट्स में हिस्सा लेगा।

28 – भारत के ओलंपिक दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। पेरिस ओलंपिक जा रहे दल में 28 खिलाड़ी हरियाणा के रहने वाले हैं।

29 – भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी एथलेटिक्स से जुड़े हुए हैं। भारत के 29 एथलीट पेरिस में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

44 – भारतीय दल में मौजूद सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की उम्र 44 है। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना तीसरी बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

47 – भारत के 117 खिलाड़ियों के दल में 47 महिला खिलाड़ी हैं।

69 – भारत के खिलाड़ी 16 खेलों के 69 इवेंट्स में हिस्सा लेंगे।

72 – भारत के 72 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में डेब्यू करने वाले हैं। यह भारतीय दल का 61 प्रतिशत है।

95 – भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में 95 मेडल्स के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

117 – भारतीय पेरिस ओलंपिक में भारत के दल में 117 खिलाड़ी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles