नई दिल्ली: भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया। विराट और रोहित श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ वापसी करेंगे। इसके साथ ही सवाल उठने लगा है कि क्या यह दोनों खिलाड़ी 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं।
आशीष नेहरा ने इस बारे में अपनी बात रखी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोहली और रोहित का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, ‘फिजिकल और मेंटल दोनों का स्वस्थ होना अहम है। ऐसी चीजें इस बात पर निर्भर करती है कि आपने अंदर कितना जुनून और प्रेरणा है। रोहित और कोहली में इसकी कोई कमी नहीं है। उनके अंदर जुनून है उसी कारण वह यहां तक पहुंचे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यहां से शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन रन बनाएंगे और पुश करेंगे। इसी कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपना स्तार बढ़ाते रहना होगा और दोनों ने पहले भी ऐसा किया है।’
नेहरा ने आगे बताया कि 2027 अभी दूर है लेकिन अगर कोहली और रोहित खेलते हैं को यह बहुत उत्साहित करने वाला होगा। उन्होंने कहा, ‘2027 अभी बहुत दूर है। हालांकि अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं हमेशा 18 का रहना चाहता हूं। मैं रिटायर नहीं होना चाहता। अगर आप गंभीर को मौका दें और उनसे कहेंगे कि आपका शरीर भी फिट है को वह कहेंगे कि सुदर्शन को छोड़ें, मैं तैयार हूं। चार साल में काफी समय है लेकिन यह शानदार है। अगर ऐसा होता है तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।’
रोहित और कोहली की वापसी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि दोनों खिलाड़ी टेस्ट पर ध्यान देने के लिए कुछ समय के लिए वनडे नहीं खेलेंगे। हालांकि दोनों ने खुद को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध बताया था।