शाहीन अफरीदी बस 9 विकेट दूर इस बड़े कारनामे से, ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बनेंगे

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम घर पर 21 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी जिसका पहला मुकाबला रावलपिंडी के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज में सभी की नजरें पाकिस्तानी टीम के 2 स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली हैं जिसमें एक नाम बाबर आजम का है तो दूसरा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का। इन दोनों ही खिलाड़ियों को पिछले कुछ समय में कोई प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है ऐसे में बाबर और अफरीदी अपने प्रदर्शन के जरिए आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे।

शाहीन अफरीदी का अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज भी हैं। शाहीन ने अब तक 24 मैचों में 27.23 के औसत से कुल 91 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में यदि 2 विकेट और हासिल कर लेते हैं तो पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले 12वें गेंदबाज भी होंगे। शाहीन का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में गेंद से रिकॉर्ड भी काफी शानदार देखने को मिला है जिसमें उन्होंने 3 मुकाबलों में 15.20 के औसत से 15 विकेट हासिल किए हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 43 मैचों में खेलते हुए कुल 187 विकेट हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 175 विकेट के साथ पैट कमिंस जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन 174 विकेट के साथ काबिज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here