41th Junior National Taekwondo : अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 2 पदक

0

भोपाल: 18 से 20 अगस्त 2024 तक 41th Junior National Taekwondo championship 2024 का आयोजन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में किया गया। प्रतियोगिता में ताईक्वान्डो अकादमी के खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण और 01 रजत सहित कुल 02 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल अकादमी के ताईक्वान्डो खिलाड़ी हर्मन सिंह गिल ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर 01 स्वर्ण और सौभाग्य शर्मा ने 01 रजत पदक अर्जित किया। हर्मन सिंह गिल 1st राउण्ड – मिजोरम को गेप पाइंट से परास्त किया,2nd राउण्ड – हरियाणा को 22-14 से परास्त किया.3rd राउण्ड -TFI को पाइंट गेप से परास्त किया.4th राउण्ड – राजस्थान को पाइंट गेप से परास्त किया.Final राउण्ड – आर्मी बायज स्पोर्ट्स कम्पनी को पाइंट गेप से परास्त कर स्वर्ण जीता.इसी तरह सौभाग्य शर्मा ने 1st राउण्ड – वॉक ओवर.2nd राउण्ड – हरियाणा को 24-18 से परास्त किया.

3rd राउण्ड – उत्तरप्रदेश को 16-7 सेे परास्त किया.4th राउण्ड – दिल्ली को 23-18 से परास्त किया. Final राउण्ड – केरल ने 13-18 से परास्त किया. इस तरह सौभाग्य ने रजत पदक प्राप्त किया.

इस प्रतियोगिता के दोनों पदक विजेता खिलाड़ी जूनियर वर्ल्ड ताईक्वान्डो चैम्पियनशिप के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित किये गये है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तरीय इस प्रतियोगिता में ताईक्वान्डो खेल की ख्याति प्राप्त 32 टीमों ने प्रतिभागिता की थी।खेल मंत्री विश्वास सारंग ने खेल अकादमी के ताईक्वान्डो पदक विजेता खिलाड़ियों की खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये उन्हे बधाई दी है।दोनों ही पदक विजेता खिलाड़ी खेल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जगजीत सिंह माण्ड, प्रशिक्षक अर्जुन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here