नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले 17 सीजन से खिताब का सूखा झेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)की टीम बड़े नामों की छुट्टी करेगी। 3 दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी से छुट्टी होगी। ये 3 नाम ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं। तीनों खिलाड़ियों का 2024 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा निराश किया था। 12.25 करोड़ रुपये वाले इस खिलाड़ी ने 10 मैच में सिर्फ 52 रन बनाए थे।
ग्लेन मैक्सवेल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। ऑलराउंडर ने 2022 और 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 2024 में उनका फॉर्म गिर गया। 2024 में मैक्सवेल ने 9 पारियों में केवल 52 रन बनाए और सिर्फ छह विकेट लिए। वह प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रखने में विफल रहे। फॉर्म और चोट के देखते हुए उन्हें शायद ही टीम रिटेन करे। वह 35 साल के हो गए हैं। अगला सीज़न शुरू होने से पहले उनकी उम्र 36 से अधिक हो जाएगी। हो सकता है कि अगला साइकल पूरा होने से पहले ही वह संन्यास ले लें।
फाफ डुप्लेसिस – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाफ डुप्लेसिस को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोIPL 2025: 3 big foreign players will be released from RCBड़ा था। उन्होंने टीम की कप्तानी की। 2022,2023 और 2024 में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। 2023 में उन्होंने 730 रन बनाए थे। 2022 में 468 और 2024 में 438 रन बनाए। उन्होंने 3 साल में 45 मैच में 1636 रन बनाए। दो बार टीम प्लेऑफ में भी पहुंची, लेकिन उम्र उनके खिलाफ जाती है। वह 40 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह बहुत लंबे समय तक खेलते नहीं दिखेंगे।
कैमरन ग्रीन – कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस से 17.5 करोड़ रुपये में आईपीएल 2024 से पहले ट्रे़ड किया था। ग्रीन ने उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया, जिसकी उनसे उम्मीद थी। उन्होंने 31 की औसत से 255 रन बनाए। वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। गेंदबाजी में उन्होंने 10 विकेट लिए। ऐसे में टीम उन्हें शायद ही रिटेन करे।