एच एम जी ट्राफी खुली विद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा शुरु

0

तेजस, अशांक,आरव, विहान, मानविक, अखिल दूसरे दौर में

इंदौर: इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के तहत एली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कंपनी द्वारा आयोजित दूसरी एच एम जी ट्राफी खुली विद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा में तेजस झा, अशांक मिश्रा, दर्श गुप्ता, देवेंद्र यादव, मानविक जैन, मानस पाटीदार,खुश ओसवाल, समग्र जैन, प्रणव सोनी, रिषिता मित्तल, मिलान टेम्भरे, हर्षवर्धन सिंह राजपूत ने 11 वर्ष बालक एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई, शौर्य राय, अखिल वर्मा, त्रिशांक रायकवार अहान चलानी, रिशान नादेडकर, कुशाग्र ओझा, अक्ष गुप्ता, अथर्व गोयल, कनिष्क कदम,आरव चांदवानी, विहान बाफना, अक्षत सिंहा, तेजस झा, प्रवर ओसवाल ने 13वर्ष बालक एकल के पहले दौर के मैच जीते, देहली पब्लिक स्कूल निपानिया में शुरु हुई स्पर्धा में आराध्या कश्यप कैषा मंगवानी, अधरिका शुक्ला, तो जिनीशा जैन 13वर्ष बालिका एकल के दूसरे दौर में आई,अनवित मोदी, अली असगर पठानिया, विहान सराफ, वैभव सोलंकी, आदित्य रामपुरिया, ईशान खंडेलवाल 15 वर्ष बालक एकल के दूसरे दौर में पहुंच गए, लक्ष्य पाल, परीक्षित सिंह भदोरिया, प्रशीश बाथम, कबीर दुआ, कर्ण खंडेलवाल, स्वरांश जैन, किआन माहेश्वरी, रेयांश सूद ने 9वर्ष बालक एकल के पहले दौर के मैच जीते, स्पर्धा के मुख्य निर्णायक धर्मेश यशलहा ने बताया कि स्पर्धा में पौने चार सौ से अधिक प्रविष्टियां आई हैं, पहले दिन देर रात तक एक सौ से अधिक मैच हुए, 13और 15 वर्ष आयु वर्ग में युगल मुकाबले भी हो रहे हैं, मुकाबले सुबह 10 बजे  होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here