इंग्लैंड के37 साल के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मलान ने किया संन्यास का ऐलान

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के37 साल के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मलान ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर विराम लगा दिया। मलान टी20 फॉर्मेट में पूर्व वर्ल्ड नंबर वन रह चुके हैं। मलान को बीते साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से इंग्लैंड टीम में नहीं चुना गया। वहीं उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए नहीं टीम में मौका नहीं मिला। इसके बाद ही उन्होंने संन्यास का फैसला लिया। मलान ने साल 2017 में टी20 डेब्यू किया था। इसी के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई।

उसी साल एशेज में उन्होंने अपना पहला और इकलौता जमाया। साल 2019 के बाद से वह टी20 फॉर्मेट में टीम के अहम खिलाड़ी बन गए। 2020 में उन्होंने आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल किया। वहीं अगले साल वह टी20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाल खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 24 पारियों में यह कारनामा किया। वह साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बने। वह उस समय एक साथ टी20 और वनडे में विश्व चैंपियन बना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here