भोपाल: 30 अगस्त से 02 सितम्बर 2024 तक 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन बेंगलौर (कर्नाटक) में किया गया है। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के खिलाड़ी सुनील डाबर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। म.प्र. राज्य खेल अकादमी के एथेलेटिक्स खिलाड़ी सुनील डाबर ने 5000 मी. इवेन्ट में 14ः00.50 समय पूर्ण कर रजत पदक अर्जित किया। इसी इवेन्ट में एसएससीबी के खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने 13ः54.70 समय लेकर स्वर्ण पदक और लवप्रीत सिंह ने 14ः00.89 समय लेकर कांस्य पदक अर्जित किया। वही खेल अकादमी के खिलाड़ी विनोद सिंह ने 14ः07.67 समय लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। खेल अकादमी के खिलाड़ी सुनील डाबर की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बधाई दी है।