38.6 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

Paralympics: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या सुमति ने जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली: Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक 2024 में युवा भारतीय शटलर नित्या सुमति सिवान को पदक जीतने में कामयाबी मिली है। नित्या ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आने वाली 19 वर्षीय खिलाड़ी नित्या ने पेरिस से लगभग 11 महीने पहले एशियन पैरा गेम्स (अक्तूबर, 2023) में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। नित्या ने एकल के अलावा युगल मुकाबले में भी अपनी छाप छोड़ी थी और उन्होंने इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी अपने नाम किया था।

दरअसल, भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 के बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया। महिला एकल एसएच6 स्पर्धा में नित्या सुमति के कांस्य पदक जीतने से पहले एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य जीत चुका था। पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में कुमार नितेश ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश से आने वाले नौकरशाह सुहास एलवाई ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा महिलाओं की एकल स्पर्धा एसयू5 में टी मुरुगेसन और मनीषा रामादास को क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिले। इसके बाद दिन के अंतिम मुकाबले में नित्या ने भारत की झोली में एक और कांस्य पदक डालने में सफलता पाई।

गौरतलब है कि सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात खेले गए मुकाबले में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या सुमति के कांस्य पदक जीतते ही भारत की कुल पदक संख्या 15 हो चुकी है। नित्या की विजय के बाद ओवरऑल पदक तालिका में भी भारत 15वें पायदान पर आ गया है। भारत की झोली में फिलहाल तीन स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles