30.1 C
New Delhi
Friday, May 9, 2025

CPL 2024 के 12वें मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) के 12वें मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से नाता है। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी है। इसके मालिकों में बॉलिबुड स्टार शाहरुख खान शामिल हैं। सेंट लूसिया किंग्स, पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी है। इसके मालिकों में प्रीति जिंटा शामिल हैं।

यह मैच सेंट लूसिया के डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैदान पर सेंट लूसिया किंग्स को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से कभी जीत नहीं मिली है। इस मैच में लग रहा था कि सेंट लूसिया किंग्स को जीत मिलेगी। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 2 ओवर में 28 रन चाहिए थे और मुंबई इंडियंस के बैटिंग कीरोन पोलार्ड ने 19 वें में 4 छक्के जड़ दिए। इससे शाहरुख खान की टीम जीत गई।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की बैटिंग

कीरोन पोलार्ड ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 19 गेंद पर 7 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। उनके अलावा शक्केरे पैरिस ने 33 गेंद पर 57 रन बनाए। सुनील नरेन 14, जेसन रॉय 16, निकोलस पूरन 17 और कैसी कार्टी 15 रन बनाकर आउट हुए। अकिल होसेन ने विजयी चौका लगाया। वह 5 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंट लूसिया किंग्स के लिए मैथ्यू फोर्ड और नूर अहमद ने 2-2 विकेट लिए खरी कैम्पबेल और सैड्रैक डेसकार्टेस ने 1-1 विकेट लिए।

सेंट लूसिया किंग्स की बल्लेबाजी

सेंट लूसिया किंग्स के लिए रस्टन चेज ने नाबाद 56 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 34 और भनुका राजपक्षे ने 33 रन बनाए। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन ने और वकार सलामखेल ने 2-2 विकेट लिए। टेरेंस हिंड्स और कीरोन पोलार्ड ने 1-1 विकेट झटके। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स अंक तालिका में तीसरे और सेंट लूसिया किंग्स पांचवें नंबर पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles