Asian Champions Trophy Hockey: भारत ने मलयेशिया को रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में बनाई जगह

0

बीजिंग: गत चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में मलयेशिया को 8-1 से रौंद दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारत ने बुधवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। राज कुमार पाल ने तीसरे, 25वें और 33वें मिनट में तीन गोल दागे, जबकि अराईजीत सिंह हुंडल ने छठे और 39वें मिनट में दो गोल किए। जुगराज सिंह ने सातवें, हरमनप्रीत सिंह ने 22वें और उत्तम सिंह ने 40वें मिनट में एक एक गोल दागे।

मलयेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनुवर ने 34वें मिनट में एक गोल किया। भारत अभी तीन जीत से नौ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। छह टीम का टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जा रहा है और शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here