IPL Mega Auction में आ सकता है रोहित शर्मा का नाम, आकाश चोपड़ा ने बताया क्यों अलग हो सकते हैं रोहित और मुंबई इंडियंस के रास्ते अलग हो सकते हैं

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा क्या किसी और टीम से जुड़ेंगे। इस साल रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इसी के बाद से ऐसी अफवाहें हैं कि रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस में नहीं रहना चाहते। वह आईपीएल में अपने आखिरी कुछ साल किसी ओर फ्रेंचाइजी से खेलना चाहते हैं।

भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी इस बात से सहमत हैं। उनका भी यही मानना है कि रोहित और मुंबई इंडियंस के रास्ते अलग हो सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा का नाम मेगा ऑक्शन में आ सकता है।

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘वह रहेंगे या जाएंगे, यह बहुत बड़ा सवाल है। निजी तौर पर मुझे लगता है कि वह मुंबई के साथ नहीं रहेंगे। टीमें जिसे भी रिटेन करेंगी, वह यह सोचकर रिटेन करेंगी कि यह खिलाड़ी अगले तीन साल हमारे साथ रहेगा। चेन्नई सुपर किंग्स की बात अलग है जहां महेंद्र सिंह धोनी हैं। रोहित के साथ ऐसा नहीं है। मुंबई इंडियंस में कहानी अलग है। या तो रोहित खुद टीम छोड़ देंगे या फिर मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर देगी।’

उन्होंने बात जारी रखते हुए कहा, ‘कुछ भी हो सकता है लेकिन मुझे नहीं लगता कि रोहित को रिटेन किया जाएगा। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि रोहित को रिलीज कर दिया जाएगा। हो सकता है वह ट्रेड विंडो में किसी टीम में चले जाएं। हालांकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह ऑक्शन में नजर आएंगे। रोहित और मुंबई का सफर खत्म हो गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here