AFG vs NZ: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में खेले जाने वाले टेस्ट मैच रद्द

0

नई दिल्ली: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में खेले जाने वाले इकलौता टेस्ट मैच रद्द हो गया। बारिश और गिली आउटफील्ड के कारण मैच के पांचों दिन खेल नहीं हो पाया। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का 8वां मुकाबला है जो कि बिना एक भी गेंद फेंके ही रद्द हो गया। वहीं 21वीं सदी में पहला मौका है जब किसी टेस्ट मैच में एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका।

भारी बारिश के कारण रद्द

टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल भारी बारिश के कारण रद्द हुआ। इसके बाद अगले दिन गीली आउटफील्ड को सुखाने के लिए ग्राउंड स्टाफ ने काफी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। ग्राउंड स्टाफ ने प्रैक्टिस पिच की घास उठाकर मुख्य पील्ड पर लगाई। हालांकि अंपायर ने इसे अनफिट घोषित किया। अगले दो दिन भी यही हालात रहे।

श्रीलंका रवाना हो जाएगी कीवी टीम

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘ग्रेटर नोएडा में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण पांचवें और आखिर दिन मैच को रद्द करने का फैसला किया गया है।’ वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि मैच रद्द होने के बाद टीम शनिवार को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। टीम को 18 सितंबर से गाले में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here