नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड रविवार (16 सितंबर) को समाप्त हो गया। नंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट बी स्टेडियम में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली इंडिया सी और इंडिया बी के बीच मैच को ड्रा रहा। अभिमन्यु ईश्वरन की टीम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने के बाद इंडिया सी ने तीन अंक हासिल किए। दूसरे मैच में, मयंक अग्रवाल की इंडिया ए ने इंडिया डी को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। हालांकि, इस जीत से 6 अंक हासिल करने के बाद भी वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली इंडिया डी दोनों मैच हारी है।
दलीप ट्रॉफी के पॉइंट सिस्टम की बात करें तो 10 विकेट से जीत या पारी से जीत पर 7 अंक मिलते हैं। जीत पर 6 अंक मिलते हैं। मैच ड्रॉ होने पर पहली पारी में बढ़त वाली टीम को 3 अंक मिलते हैं। ड्रॉ के 1 अंक मिलते हैं। तीसरे राउंड के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम विजेता घोषित होगी। इंडिया सी के चैंपियन बनने का चांस ज्यादा दिखाई दे रहा है। आखिरी दौरे में इंडिया ए का सामना इंडिया सी से होगा। इंडिया बी के सामने इंडिया डी की चुनौती होगी। एक नजर डालते हैं पॉइंट टेबल पर।
दलीप ट्रॉफी 2024 अंक तालिका

दलीप ट्रॉफी में दूसरे राउंड के बाद सबसे ज्यादा रन
दलीप ट्रॉफी दूसरे राउंड के बाद सबसे ज्यादा विकेट




