भोपाल: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा आयोजित भोपाल जिला अंतर्विद्यालयीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालिका 19 वर्ष से कम आयु समूह में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह स्कूल ने खिताबी मुकाबले में बाल भारती स्कूल को पराजित कर खिताब पर अपना कब्जा किया.
टूर्नामेंट में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स की छात्राओं ने शानदार खेल के प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले में होली क्रॉस स्कूल को 6-15, 0-15 से पराजित किया सेमी फाइनल मुकाबले में सेंट जेवियर को 9-15 व 5-15 से पराजित कर फाइनल मुकाबले में बाल भारती स्कूल को 13-15, 8-15 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। टीम के प्रशिक्षक रवदीप सिंह मल्हारी व् जितेंद्र शुक्ला है।


