33.3 C
New Delhi
Tuesday, April 22, 2025

बांग्लादेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने शुभमन, शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट

चेन्नई: भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में जारी टेस्ट में शतक जड़ दिया। उन्होंने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। पहली पारी में खाता नहीं खोल पाने वाले शुभमन ने 161 गेंद में शतक जड़ा। उन्होंने न सिर्फ शतक लगाया, बल्कि ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम इंडिया को एक शानदार स्कोर तक पहुंचाने में भी मदद की। शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 67 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शुभमन ने पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई। गिल 176 गेंद में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 119 रन बनाकर नाबाद रहे। वह बांग्लादेश के खिलाफ किसी एक टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चेपॉक में राहुल द्रविड़ के भी एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की।

दरअसल, भारत ने चेपॉक में अब तक 35 टेस्ट खेले हैं, लेकिन अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाजों ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए शतक जड़े हैं। इनमें एक राहुल द्रविड़ और अब दूसरे शुभमन गिल हैं। गिल ने अपनी पारी के दौरान कुछ शॉट्स लगाए। गिल का भारत की दूसरी पारी में शानदार रिकॉर्ड रहा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उनकी पिछली चार पारियां- 104, 91, 52* और 119* रन की रही हैं। यानी उन्होंने 366 रन बनाए हैं। हालांकि, पहली पारी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। गिल किसी टेस्ट की पहली पारी में शून्य बनाने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने वाले

टेस्ट में पहली पारी में शून्य के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

शुभमन ने अब तक 26 टेस्ट की 48 पारियों में 1611 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 128 रन का रहा है। उन्होंने अब तक पांच शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। शुभमन के अलावा ऋषभ पंत ने 128 गेंद में 13 चौके और चार छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। यह पंत के टेस्ट करियर का छठा शतक रहा और वह धोनी के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल (10), रोहित शर्मा (5) और विराट कोहली (17) शुक्रवार को ही आउट हो गए थे। भारत ने शनिवार को 81/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 206 रन जोड़कर पारी घोषित की। शनिवार का एकमात्र विकेट पंत के रूप में गिरा। बांग्लादेश के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए करीब ढाई दिन का वक्त है।

टेस्ट में पहली पारी में शून्य के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles