कॉन्कोर्ड ड्रेसाज नेशनल इंडिविजुअल फ्री स्टाइल 2024 बैंगलौर में खेल अकादमी के घुड़सवार खिलाड़ियों ने जीते 04 पदक

0
मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल: कॉन्कोर्ड ड्रेसाज नेशनल इंडिविजुअल फ्री स्टाइल 2024 का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक बैंगलौर में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य घुड़सवार अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक अपने नाम किये।

खिलाड़ी का नाम घोड़े का नाम इवेन्ट स्कोर (प्रतिशत में) पदक
राजू सिंह एस्ट्रेड माता काली एलीमेन्ट्री ड्रेसाज व्यक्तिगत फ्री इस्टाइल़ टेस्ट 68.73 रजत
भोलू परमार एस्ट्रेड रॉकटीर   57.19 कांस्य
फराज खान एस्ट्रेड जावा डब्ल्यू नॉवाइस ड्रेसाज व्यक्तिगत फ्री इस्टाइल टेस्ट 70.23 स्वर्ण
राजू सिंह एस्ट्रेड माविलन   66.56 कांस्य

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये बधाई दी है। खेल अकादमी के सभी खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here