BCCI शीर्ष परिषद की बैठक का ये है एजेंडा, नियुक्ति छोड़िए नामांकन की प्रक्रिया तक पर नहीं होगी चर्चा

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की शीर्ष परिषद बुधवार (24 सितंबर) को बोर्ड के कामकाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगी, लेकिन जय शाह की जगह नए सचिव की नियुक्ति एजेंडे में नहीं है। पांच दिनों के अंदर बेंगलुरु में होने वाली बोर्ड की 93वीं वार्षिक आम बैठक से पहले यह शीर्ष परिषद की आखिरी बैठक होगी।

शाह के सर्वसम्मति से अगले आईसीसी चेयरमैन चुने जाने के बाद नए सचिव की नियुक्ति जरूरी हो गई है। हालांकि, वह आगामी एजीएम के दौरान बीसीसीआई सचिव के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका से नहीं हटेंगे, क्योंकि उन्हें 1 दिसंबर से ही अपना नया पद संभालना है। लेकिन नामांकन की प्रक्रिया पर चर्चा भी शीर्ष परिषद के एजेंडे में सूचीबद्ध आठ मुद्दों में से हिस्सा नहीं है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी जानकारी दी है।

बायजू के मामले पर अपडेट शामिल

इसमें बायजू के मामले पर अपडेट शामिल है। बीसीसीआई का अपने पूर्व टाइटल प्रायोजक के साथ भुगतान निपटान का मुद्दा है। संकटग्रस्त एडटेक फर्म ने पिछले साल मार्च में बीसीसीआई के साथ अपना प्रायोजन सौदा समाप्त कर दिया था। बायजू रवींद्रन की बेंगलुरु स्थित कंपनी ने शुरुआत में मार्च 2019 में तीन साल के लिए जर्सी स्पॉन्सर डील पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे बाद में 55 मिलियन अमरीकी डालर की कथित राशि के लिए एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था।

उद्घाटन पर भी चर्चा

भुगतान सितंबर 2022 तक किए गए थे, लेकिन विवाद अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक के बकाए को लेकर है। बेंगलुरु के बाहरी इलाके में बने नेशनल क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन पर भी चर्चा होगी। वर्तमान में, एनसीए दो दशक पहले अपनी स्थापना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में कार्य करता है। मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय के बाहरी हिस्से पर नवीनीकरण कार्य शुरू करने और उत्तर पूर्व विकास परियोजना को मंजूरी देना भी एजेंडे का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here