सदर्न सुपरस्टार्स की लगातार दूसरी जीत, डंक की शानदार पारी, राहुल शर्मा ने झटके तीन विकेट

0

नई दिल्ली: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बुधवार को इंडिया कैपिटल्स का सामना सदर्न सुपरस्टार्स से हुआ। जोधपुर के बारतातुल्लाह खान स्टेडियम में खेले गए मैच में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली सदर्न सुपरस्टार्स ने जीत हासिल की। यह इस टीम की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है।

इंडियन कैपिटल्स ने जीता टॉस

इंडिया कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम के लिए सबसे तूफानी पारी बेन डंक ने खेली। डंक ने 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।

डंक की शानदार पारी

डंक 210 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं एश्ले नर्स ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए। उनकी पारी में दो छक्के और चार चौके जमाए। ड्वेन स्मिथ ने 33 गेंदों में 36 रन बनाए वहीं विकेटकीपर नमन ओझा केवल 16 रन ही बना सके।

पांच गेंदे रहते हुए जीत गई दिनेश कार्तिक की टीम

171 रन का लक्ष्य सदर्न सुपरस्टार्स के लिए बड़ा लक्ष्य नहीं था। टीम ने 5 गेंदे रहते हुए ही इसे हसिल कर लिया। टीम के लिए पवन नेगी ने 26 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं चिराग गांधी ने महज 21 गेंदों में 38 रन बना लिए। अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

राहुल शर्मा ने झटके तीन विकेट

मार्टिन गप्टिल ने भी 28 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। वहीं जेसल कारिया ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। कप्तान दिनेश कार्तिक का बल्ला नहीं चला जो कि पांच रन बनाकर आउट हुए। इंडिया कैपिटल्स की ओर से राहुल शर्मा ने तीन, परविंदर अवाना ने दो और कोलिन डी ग्रैंडहोम ने एक रन बनाया। इस जीत के साथ ही टीम अंकतालिका में टॉप स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने दो मैचों में दो जीत हासिल की है और उसके चार अंक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here