रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल-टेनिस प्रतियोगिता अब 5 अक्टूबर से

0

भोपाल: रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल-टेनिस प्रतियोगिता जो 27 सितंबर से टीटी नगर स्टेडियम के टेबल-टेनिस हाल में आयोजित की जानी थी किन्हीं कारणों से स्थगित की जा रही है। अब यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। पूर्व की भांति टूर्नामेंट दो ग्रुप में खेला जाएगा। एक ग्रुप में जर्नलिस्ट भागीदारी करेंगे। जबकि दूसरे ग्रुप में मीडिया संस्थानों से जुड़े अन्य सेक्शन के कर्मचारी भागदारी करेंगे। इसमें सिंगल और डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे।टूर्नामेंट का समापन व पुरस्कार वितरण 6 अक्टूबर को होगा। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और ट्रेकसूट से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी इंद्रजीत माैर्य और नवेद इशरत से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here