वेस्ट जोन स्केटिंग: यति में स्वर्ण और अरनव में रजत पदक जीता

0

भोपाल: (सीबीएसई)सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के तत्वाधान में आयोजित वेस्ट जोन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मदर केयर स्कूल भूमेल के नाडियाड गुजरात में किया गया था.प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान दमन और दीव राज्य के 2500 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

उक्त प्रतियोगिता में फास्ट्रेक स्केटिंग अकैडमी भोपाल के दो खिलाड़ियों ने दो पदक प्राप्त किए और राजधानी का नाम रोशन किया.पदक विजेता खिलाड़ियों में यति शर्मा ने एक स्वर्ण और अरनव मेश्राम ने एक रजत पदक प्राप्त किया.इन दोनों खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई की राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता जो की 23 से 27 अक्टूबर 2024 बेलगांव कर्नाटक में आयोजित होने वाली है इस प्रतियोगिता भाग लेने के लिए चयनित हुए यह दोनो खिलाड़ी भोपाल में ओरियन स्कूल में कोच सुरेंद्र बाथम सहायक कोच सतीश बाथम और नीलेश सिदाम से स्केटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.इनके चयन पर स्कूल के डायरेक्टर ज्ञान भटनागर एवं शीला भटनागर ने इन्हें बधाई दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here