डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप टेबल टेनिस एक अक्टूबर से टी टी नगर स्टेडियम में 

0

🏓भोपाल: भोपाल जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा दिनांक एक अक्टूबर से डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन टी टी नगर स्टेडियम के टेबल टेनिस हाल में किया जा रहा है ।इसमें आयू वर्ग 11,13,15,17,19, बायज, गर्ल्स, मेन्स, वुमेंस के मुक़ाबले खेले जाएँगे। चैम्पियनशिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी बाबे आली स्टेडियम टी टी नगर स्टेडियम, अंकुर स्टेडियम के टी टी हाल में अपना नाम रजिस्टर करवा सकते है। सचिव एस साबिर अली ने बताया की इस जिला चैम्पियनशिप एवं पूर्व की जिला रैंकिंग स्पर्धाओं के आधार पर भोपाल ज़िले की टीमों का चयन किया जाएगा। ये टीमें नवम्बर में होने वाली स्टेट चैपियनशिप इंदौर में भाग लेंगी।🏓

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here