टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने शमी को लेकर कही बड़ी बात

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज इस वक्त अपनी इंजरी से उबर रहे हैं और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के जरिए क्रिकेट के मैदान पर कर सकते हैं। इन सारी बातों के बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने शमी को लेकर बड़ी बात कही है जो आईपीएल 2025 से जुड़ी हुई है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि गुजरात टाइटंस चोट के कारण आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को रिटेन नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि गुजरात की टीम सिर्फ 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। शमी ने आईपीएल 2023 में पर्पल कैप जीता था और 28 विकेट लिए थे और उनकी टीम गुजरात उप-विजेता रही थी। आईपीएल 2024 में घुटने की सर्जरी की वजह से शमी खेलने से चूक गए थे और इस सीजन में गुजरात ने 14 में से सिर्फ 5 मैचों में ही जीत दर्ज की थी। आकाश चोपड़ा के मुताबिक गुजराज कप्तान शुभमन गिल, राशिद खान और साई सुदर्शन को रिटेन कर सकती है।

गिल और राशिद होंगे रिटेन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आकाश चोपड़ा ने बात करते हुए कहा कि एक बहुत ही सीधा रिटेंशन होगा कि आपको शुभमन गिल को रखना होगा। दूसरा कोई दिमाग लगाने वाली बात नहीं है, वह राशिद खान हैं। आपको उन्हें भी रिटेन करना चाहिए। मुझे लगता है कि साई सुदर्शन तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें उन्हें रिटेन करना चाहिए। इसके बाद उनके पास कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जिसकी कीमत 18 करोड़ हो, जिसे आप रिलीज करने पर 18 करोड़ में बेच सकें, चाहे वह केन विलियमसन हो, मोहम्मद शमी हो, डेविड मिलर हों या कोई और नाम हो। मैं कह रहा हूं कि चोट के कारण यह टीम शमी को रिटेन नहीं कर सकती है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि शमी पिछले 11 महीनों से खेल से बाहर हैं और पहले से ही अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि गुजरात की टीम 4 करोड़ में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को चुन सकती है और मुझे लगता है कि वो ऐसा ही करेंगे। इसमें एक राहुल तेवतिया और दूसरे मोहित शर्मा हो सकता हैं। ये टीम इन पांच खिलाड़ियों को चुन सकती है और फिर आपको पास राइट टू मैच कार्ड होगा। मोहित शर्मा को अनकैप्ड खिलाड़ी इस वजह से माना जाएगा क्योंकि उन्होंने पिछले 5 साल से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। मोहित ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2015 में खेला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here