20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

अखिल भारतीय श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति डे- नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता 15 अक्टूबर से

भोपाल: ओल्ड कैम्पियन मैदान पर भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह की अध्यक्षता में गत दिवस एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर की आयोजित की जाएगी. इसमें लगभग पाँच लाख रुपये की इनामी राशि खिलाड़ियों में वितरित की जायेगी. प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2024 से ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर दूधिया रोशनी मैं आयोजित की जाएगी.प्रतियोगिता दो प्रारूपों मैं खेली जाएगी जो कि अंतर क्लब / अकादमी एक दिवसीय व कारपोरेट /डिपार्टमेंटल व अखिल भारतीय महिला टी-20 लिमिटेड ओवर होगी । उक्त प्रतियोगिता भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित की जा रही है जो कि मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के द्वारा निर्धारित मापदंडों व नियमों पर खेली जाएगी. एक दिवसीय इंटर क्लब /अकादमी की प्रतियोगिता मैं भोपाल संभाग में पंजीकृत खिलाड़ी एवं क्लब /अकादमी ही भाग ले सकते हैं। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक ध्रुव नारायण सिंह ने प्रतियोगिता मैं खिलाड़ियों को लगभग पाँच लाख रुपए की इनामी राशि व अन्य शानदार पुरस्कारों द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लिया। प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं, प्रतियोगिता विभिन्न मैदानों पर खेली जाएगी।

प्रतियोगिता मैं हर मैच का मैन ऑफ द मैच, श्रेष्ठ बल्लेबाज़, श्रेष्ठ गैन्दबाज़, श्रेष्ठ विकेट कीपर व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया जाएगा। इस बैठक मै सैयद साजिद अली, शान्ति कुमार जैन, हेमंत कुमार सूदन, अतुल दुबे, अतुल खरे, राकेश सिंह बिष्ट “बब्लू”, एम के भटनागर, स्वदेश सिंह कुशवाह ,पंकज सिटोके, अंकित शर्मा, जावेद हमीद, हरभान सिंह सेंगर, मुजीब उद्दीन, सादउद्दीन, विशाल ऐय्यर ,अमिताभ वर्मा, के जी शर्मा, सुमित तनेज़ा, सुरेश खड़से, प्रदीप दुबे, अभिजीत सक्सेना “अंकुर” एवं आयोजन सचिव सुशील सिंह ठाकुर उपस्थित थे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles