भोपाल के दामोदर आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में कमेन्ट्री करेंगे

0

भोपाल: संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, मप्र में कार्यरत कमेन्टेटर दामोदर प्रसाद आर्य आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्ड कप-2024 में भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का आकाशवाणी से हाल सुनायेंगे। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में खेला जायेगा। आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों द्वारा मैच का प्रसारण सायं 7 बजे से मैच की समाप्ति तक किया जायेगा। महिला टी 20 वर्ल्ड कप संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है। दामोदर अभी तक टी 20 व वन डे के 7 वर्ल्ड कप में कमेन्ट्री कर चुके हैं। उन्होंने 2020 व 2023 के महिला टी 20 वर्ल्ड कप में भी कमेन्ट्री की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here