41.3 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

86 साल की उम्र में टाटा समूह के शानदार लीडर ने ली आखिरी सांस, क्रिकेटर्स के करियर में रहा टाटा ग्रुप का सीधा हाथ

नई दिल्ली: भारत के उद्दोगपति रतन टाटा का बुधवार 9 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर खेल जगत ने भी शोक जताया। रतन टाटा ने सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया बल्कि देश में क्रिकेट खेल को आगे बढ़ाने में भी अहम रोल निभाया। रतन टाटा ने खिलाड़ियों को नौकरी, आर्थिक मदद के साथ-साथ अहम मौके भी दिए।

कई क्रिकेटर्स को दिया मौका

देश के कई क्रिकेटर्स टाटा ग्रुप के लिए काम कर चुके हैं। इसमें वर्ल्ड चैंपियन मोहिंदर अमरनाथ, रॉबिन उथप्पा, संजय मांजरेकर, वीवीएस लक्ष्मण से लेकर हरभजन सिंह, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ और मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर शामिल हैं।

फारूक इंजीनियर की मदद की

टाटा स्पोर्ट्स ने खिलाड़ियों को नौकरी और एयर इंडिया टीम में खेलने का मौका देकर उनकी मदद की। टाटा ग्रुप ने फारूक इंजीनियर और रुसि सूरती की आर्थिक मदद की। इन दोनों खिलाड़ियों को टाटा मोटर्स सपोर्ट करता था।

एयर इंडिया का हिस्सा

मोहिंदर अमरनाथ 1983 की वर्ल्ड चैंपियन टीम के उप-कप्तान थे। वह एयर इंडिया की टीम के लिए भी खेले। संजय मांजरेकर, वीवीएस लक्ष्मण और रॉबिन उथप्पा भी एयर इंडिया क्रिकेट टीम के लिए खेलें। इन सभी खिलाड़ियों को ग्रुप की ओर से आर्थिक मदद मिलती थी।

युवराज और हरभजन सिंह के करियर में भी निभाया रोल

युवराज सिंह और हरभजन सिंह 2007 और 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा थे। इन दोनों के अलावा मोहम्मद कैफ भी इंडियन एयरलाइंस का हिस्सा थे। 2007 टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल अजीत अगरकर आज भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर हैं। उन्हें भी टाटा स्टील की सपोर्ट करता था।

आज भी कर रहे हैं क्रिकेटर्स को सपोर्ट

मौजूदा समय में भी टाटा ग्रुप क्रिकेटर्स को सपोर्ट कर रहा है। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टाटा पावर सपोर्ट करता है। वहीं गेंदबाज जयंत यादव एयर इंडिया का हिस्सा हैं। टाटा ग्रुप इस समय आईपीएल का स्पॉन्सर भी है। यह ग्रुप आईपीएल स्पॉन्सरशिप भी करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles