T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान टूर्नामेंट छोड़ घर लौटीं

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम से मिली हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों बड़ा झटका। पाकिस्तान को शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना करने उतरना था। हालांकि इस मैच से पहले उनकी कप्तान फातिमा सना पाकिस्तान लौट गईं। सना के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जिस वजह से उन्हें घर जाना पड़ा। सना को निदा डार की जगह टीम की कमान दी गई थी। वह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की कप्तानी करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 22 साल की खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप से पहले केवल एक सीरीज में टीम की कप्तानी की थी जहां पाकिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था। उन्होंने यहां शानदार बल्लेबाजी भी की थी और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही थीं।

बल्ले से भी दिखाया दम

फातिमा ने शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी की। उनकी टीम ने यह मैच 31 रन से जीता। फातिमा सना ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए। हालांकि भारत के खिलाफ उन्होंने अपना बैटिंग ऑर्डर बदला। भारत को यहां भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा था और उसकी वजह फातिमा सना ही थीं। इसकी वजह भी फातिमा ही थीं जिन्होंने पहले तो 8 गेंदों में 13 रन बनाए और फिर 23 रन देकर 2 विकेट भी लिए थे।

अंकतालिका में पाकिस्तान का हाल

पाकिस्तान इस समय अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने एक में जीत हासिल की है वहीं दूसरे मैच में हार मिली। उनका नेट रन रेट +0.555 हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बड़ी जीत उनके लिए काफी अहम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here