PAK vs ENG: जो रूट ने खोज निकाला गेंद चमकाने का एकदम अनोखा तरीका

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम कर लिया है। इसी बीच दूसरा टेस्ट मैच भी शुरू हो गया है। जहां पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख लोग जो रूट के दिमाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जो रूट ने बीच मैदान में किया ऐसा

टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजी कर रही टीम पूरी कोशिश करती है कि गेंद को किसी भी तरह से ज्यादा से ज्यादा ओवरों तक नया रखा जा सके। जिसके कारण कई बार आपने ये देखा होगा कि खिलाड़ी गेंद पर कुछ गिली चीज लगाते रहते हैं और गेंद को बार-बार अपने कपड़े से साइन करते हैं। ऐसा करने से तेज गेंदबाजो को फायदा मिलता है।

खिलाड़ी पहले गेंद को साइन करने के लिए अपने सलाइवा (लार) का इस्तेमाल करते थे, लेकिन आईसीसी ने कुछ नए नियम लाए थे। जिसमें गेंद पर लार का इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया गया था। ऐसे में खिलाड़ी अपने पसीने को गेंद पर लगाने लगे। इसी बीच जो रूट भी कुछ ऐसा ही करते नजर आए, लेकिन रूट ने अपने साथ खिलाड़ी जैक लीज के सर पर आए पसीने का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पिच से गेंदबाजों को नहीं मिल रही मदद

मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पिच से गेंदबाजों को कुछ खास मदद नहीं मिल रही है। हालांकि दिन शुरू होने के कुछ ओवरों कर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली, लेकिन उनके बाद पिच पर ना टर्न है ना उछाल। इस मैच में डेब्यू कर रहे कामरान गुलाम ने भी इस मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया है। खबर बनाने तक वह 118 रन बनाकर खेल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here