34.1 C
New Delhi
Saturday, May 10, 2025

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय टॉप ऑर्डर की उड़ा दी धज्जियां, न्यूजीलैंड फिर बना काल

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो उन्हें भारी पड़ता दिख रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दी। क्या रोहित शर्मा, क्या विराट कोहली क्या सरफराज खान, कोई भी मैदान पर टिक ही नहीं पाया। नतीजा यह रहा कि टीम का स्कोर जब तक दहाई के आंकड़े तक पहुंचा टीम तीन विकेट खो चुकी थी।

भारत ने की थी धीमी शुरुआत

बारिश के कारण पहले दिन खेल रद्द हो गया था। दूसरे दिन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की फैसला किया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने उतरे। धीमी शुरुआत के बाद टीम ने 6.2 ओवर में 9 रन बना लिए थे। हालांकि तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा टिम साउदी का शिकार हुए। साउदी ने उन्हें दो रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।

विराट कोहली और सरफराज नहीं खोल पाए खाता

इसके बाद विराट रोहली क्रीज पर आए। वह टीम के स्कोर में एक रन भी नहीं जोड़ पाए और बिना खाता खोले विलियम ओ राउरके की गेंद पर आउट हुए। विराट कोहली के आउट होने के बाद सरफराज खान क्रीज पर। उन्होंने भी तीन गेंदे खेली लेकिन वह भी खाता नहीं खोल सके। इस दौरान जायसवाल ने जरूर टीम के स्कोर में एक रन जोड़ा। 10वें ओवर में सरफराज खान मैट हेनरी की गेंद पर कॉनवे को कैच दे बैठे। टीम इंडिया ने चार ओवर में कुल स्कोर में एक रन जोड़ा और अपने तीन टॉप बल्लेबाजों का विकेट खो दिया जिससे कीवी टीम अब हावी होती दिख रही है।

भारत के नाम अनचाहे रिकॉर्ड

1990 के बाद यह भारत के घरेलू टेस्ट में केवल तीसरा मौका है जब 10 से कम के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट खो दिए। तीनों ही बार भारत की यह हालत न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई है। 1999 में भारत ने मोहाली में 7 रन पर तीन विकेट खोए थे। वहीं 2010 में अहमदाबाद में दो रन के स्कोर पर 3 विकेट खोए। वहीं गुरुवार को एक बार फिर भारत 10 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो बैठा। साल 2018 के बाद 10 रन का स्कोर सबसे छोटा स्कोर जिसपर भारत ने तीन विकेट खोए हैं। 2018 के सितंबर महीने में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने दो रन पर तीन विकेट खो दिए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles